सभी खबरें

अब कांग्रेस का फंड हुआ खाली, पार्टी नेताओं के चाय-नाश्ते पर हुई कटौती, अब प्रति माह इतने रुपए कर सकेंगे खर्च 

नई दिल्ली : देश में चल रहीं मंदी के कारण सिर्फ आम आदमी ही परेशान नहीं है, बल्कि इस मंदी से नेता भी परेशान हो गए हैं। बता दे कि कांग्रेस पार्टी का फंड अब खाली हो चूका हैं। कांग्रेस पार्टी भी अब इस आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। पांच सालों से केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस के फंड की कमी आ गई हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस ने इस चीज़ से निपटने का तरीका ढूंढ लिया हैं। 

पार्टी के एक सूत्र के अनुसार पार्टी के अकाउंट विभाग ने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों के खर्चो पर लगाम लगा दी हैं। यहां तक की  अब इनके चाय-नाश्ते पर भी कटौती कर दी हैं। बता दे कि पार्टी ने पदाधिकारियों से कहा कि चाय-नाश्ते पर खर्च की सीमा प्रति महीने तीन हजार रुपये रखें, और यदि खर्च इससे अधिक होता है तो उसका भुगतान संबंधित व्यक्ति को करना होगा। 

जबकि कांग्रेस के एक और सूत्र के मुताबिक पार्टी ने नेताओं को छोटी दूरी की यात्रा ट्रेन से करने के लिए कहा हैं। इतना ही नहीं पार्टी ने यात्रा के दौरान रात में ठहरने की जरूरत न होने पर होटल बुक करने से भी मना किया हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button