जबलपुर:- बदमाशों ने चलाई गोलियां, कांग्रेस के पूर्व पार्षद की हुई मौत,

जबलपुर /गरिमा श्रीवास्तव:- जबलपुर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद आज बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद मौत हो गई. या घटना हनुमान ताल थाना अंतर्गत भान तलैया इलाके में हुई. गोली चलने के बाद जनता के बीच अफरा-तफरी मच गई. 

 

 सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते पूर्व पार्षद की हत्या की गई है. पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सोनकर को तत्काल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. 

 क्षेत्र के बदमाश मोनू सोनकर ने उस दौरान पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सोनकर पर गोली चलाई जब हुआ मंदिर में बैठकर लोगों से बातचीत करने में व्यस्त थे. 

 पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है. 

 कांग्रेस के पूर्व पार्षद के साथ-साथ एक अन्य अंकित गोंटिया को भी गोली लगी है. 

Exit mobile version