महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने की जनाक्रोश यात्रा, पीसी शर्मा समेत कई नेता हुए शामिल

- शिवराज सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा
- काले कपड़े पहनकर विरोध करने बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
- 15 किलोमीटर लंबी पद यात्रा के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- राजधानी भोपाल में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा शुरू हो गई है, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए है. बोर्ड ऑफिस से इस यात्रा की शुरूआत हुई लेकिन इसे रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया है. यह यात्रा पुरानी विधानसभा यानि मिंटो हॉल गाँधी प्रतिमा पर समाप्त होगी, लगभग पंद्रह किलोमीटर लम्बी इस पद यात्रा सभी धर्मगुरुओं का स्वागत किया जाएगा, सरकार का विरोध करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने हुए है।
पीसी शर्मा के नेतृत्व में निकाली यात्रा सरकार का जताया विरोध
विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। इसके बाद सभी धर्म गुरुओं ने जनआक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। वहीँ पद यात्रा में विरोध के रूप में सभी कार्यकर्ता काली टी शर्ट पहनकर शामिल हो रहे हैं। उन काली टी शर्ट पर महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार को लेकर नारे लिखे हुए हैं। साथ ही बढे हुए बिजली बिलों और प्रॉपर्टी टैक्स की पर्चियां विरोध के रूप में जलाई जाएंगी।
सरकार के इन मुद्दों पर कर रहे है विरोध
प्रदेश भर में हो रही बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कोरोना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को को 4 लाख के मुआवजे की मांग, आम उपभोक्ता की वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती कीमतें, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स, संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं होना, महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग समेत कर्मचारियों की समस्त मांगों एवं स्मार्ट सिटी उजड़े लोगों के व्यवस्थापन आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दें है जो इस जनाक्रोश यात्रा कर विरोध कर रहे है।

.jpg)


