दिल्ली/ कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब दिग्विजय सिंह

 

दिल्ली: दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने वाला है जिसे लेकर तमाम बड़ी पार्टियां प्रचार-प्रसार कर रही हैं तथा अपने प्रचारकों का नाम भी जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। जिसमें मध्य प्रदेश के मुखिया कमलनाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिराजे सिंधिया को स्थान दिया गया है।

इस सूची से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम गायब है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह का नाम स्टार प्रचारकों के लिस्ट में न होना सभी को चौकाने वाला है। सवाल यह उठता है कि क्या अब कांग्रेस और सोनिया को दिग्विजय सिंह पर भरोसा नहीं रहा ? इसका जवाब तो सोनिया गाँधी और कांग्रेस के पास ही होगा, पर यह साफ-साफ दिख रहा है कि कहीं न कहीं “सिंह” को कांग्रेस दरकिनार कर रही है। सूची में सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, नवजोत सिंह सिद्धू और गुलाब नबी आजाद जैसे नेताओं को जगह मिली है।

Exit mobile version