सभी खबरें

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस दावेदार नितेन्द्र सिंह राठौर होंगे BJP में शामिल? दिया बड़ा बयान

मध्यप्रदेश/भोपाल : प्रदेश के खंडवा लोकसभा के साथ पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होना हैं। कांग्रेस यहां जिताउ उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों के लिए नामों का पैनल तैयार होगा, लेकिन पृथ्वीपुर विधानसभा के लिए सिर्फ एक ही नाम चर्चा में हैं।

दरअसल, बृजेन्द्र सिंह के निधन के कारण पृथ्वीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई हैं। इस सीट पर उप चुनाव होना हैं। बृजेन्द्र सिंह राठौर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। इनके निधन के बाद इनके पुत्र नितेन्द्र को कांग्रेस पार्टी से टिकट देने की मांग उठ रही हैं। हालांकि नितेन्द्र ने अभी दावेदारी नहीं की है, लेकिन नाम की चर्चा हैं। 

बता दे कि बीते दिनों नितेन्द्र की मुलाकात भाजपा के नेताओं से हुई थी जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थी के वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन अब इन सब अटकलों पर नितेन्द्र ने विराम लगा दिया हैं। नितेन्द्र सिंह राठौर ने भाजपा में जाने की खबरों का खण्डन किया हैं। 

इस से पहले कांग्रेस में नाराज चल रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हुई थी। लेकिन अरुण यादव ने भी ट्वीट करते हुए भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह सर खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे नाम के आगे यादव लिखा जाता है सिंधिया नहीं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button