पॉलिटिकल डोज़

MP Elections: कांग्रेस ने रीति पाठक के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायतस, लगाया ये आरोप

MP Elections: कांग्रेस ने एमपी के सीधी से बीजेपी उम्मीदवार रीति पाठक पर अचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। वहीं अब सोमवार को निर्वाचन आयोग में कांग्रेस ने शिकायत दर्ज करवा दी है।कांग्रेस का कहना है कि, सीधी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रीति पाठक मतदाताओं को लुभाने के लिए घड़ी, कंबल एवं अन्य सामग्री बाँटने की कोशिश में थीं।

रीति पाठक ने आचार संहिता का उल्लंघन किया – कांग्रेस

वहीं कांग्रेस का आरोप है कि, सीधी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रीति पाठक ने गांव झगरहा और गांव जोगीपुर में दीवाल घड़ी का स्टोर बना रखा है। कांग्रेस ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि, इन घड़ियों को वाहन में लोड करके गांव सुकवारी, सेमरिया और नौगया में मतदाताओं को बाटी गई है। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए साक्ष्य के रूप में कुछ फोटो-वीडियो भी शेयर किये हैं।

रीति पाठक पर चुनाव आयोग कड़ी कार्रवाई करे – कांग्रेस

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रीति पाठक पर सख्त कार्रवाई करने का निवेदन करते हुए कहा है कि, उक्त सामग्री को जप्त किया जाए और गाँव सुकवारी, सेमरिया और नौगया में जांच दल भेजा जाए। शिकायत से पहले कांग्रेस ने रीति पाठक पर आरोप लगते हुए एक वीडियो और कुछ फोटोज भी साझा किये थे। इस वीडियो में एक कमरे में कुछ बंद डब्बे रखे हुए हैं। कांग्रेस ने बताया कि, इन डब्बों के ऊपर एक घड़ी रखी थी, जिस पर बीजेपी सांसद रीति पाठक के साथ पीएम मोदी और राज्य के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button