सभी खबरें

मनोहर लाल खट्टर के लिए सरकार बचा पाना है बेहद मुश्किल! कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

मनोहर लाल खट्टर के लिए सरकार बचा पाना है बेहद मुश्किल! कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

हरियाणा:गरिमा श्रीवास्तव

देशभर के अलग-अलग राज्यों में विधानसभा सत्र चल रहा है. विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को अपना दूसरा बजट पेश करेंगे. इसी बीच राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कृषि कानून का असर अब हरियाणा में सांप देखने को मिल रहा है. कांग्रेस ने किसान आंदोलन के कारण सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान करते हुए अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है.
 कांग्रेस के साथ साथ ही प्रदेश की भाजपा जज्बा सरकार ने भी अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर शाम तक सदन में मौजूद रहने की बात कही है..
 कहीं ना कहीं या अविश्वास प्रस्ताव खट्टर से ज्यादा दुष्यंत चौटाला के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सेशन के बाद अपने सभी विधायकों को डिनर पर बुलाया.

 इस मामले पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लालची जजपा का भाजपा भक्त और किसान विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है. यह सत्ता का लालच ज्यादा दिन नहीं टिक सकता है.
 कहीं न कहीं कांग्रेस यह अविश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाना चाहती है कि दुष्यंत चौटाला जाट किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं कांग्रेसी उनकी पक्षधर है और वही उनका साथ देगी..

 ऐसा लग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र समाप्त हो गया है. कभी भी किसी भी राज्य में सरकार गिर जा रही हैं.  नई सरकार बना दी जा रही है. लोकतंत्र का हनन हो रहा है और यह अब सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है..

 हरियाणा विधानसभा का गणित :-
 हरियाणा विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 90 है. ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. पंचकूला जिले की कालका सीट से विधायक को हिमाचल कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद अपना पद गंवाना पड़ा. जिसके बाद अब विधायकों की कुल संख्या 88 रह गई है. खट्टर सरकार को बहुमत के लिए 45 विधायकों की संख्या चाहिए बीजेपी के 40 और जजपा के 10 विधायकों के साथ यह संख्या 50 हो जाती है. साथ ही सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है तो कहीं ना कहीं यह स्थिति साफ है कि सरकार पर बहुत ज्यादा खतरा नहीं है.

 कांग्रेस खेलेगी किसान आंदोलन कार्ड :
 कांग्रेस के पास इस वक्त कुल विधायकों की संख्या 32 हो जाएगी. अब सरकार गिराने की कोशिश कर रही कांग्रेस का यह प्लान है कि किसान आंदोलन कार्ड खेलकर दुष्यंत चौटाला के विधायकों को अपनी तरफ कर सकें. सरकार के मंत्री अनिल विज का कहना है कि कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में चारों खाने चित हो करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button