उपचुनाव से पहले कांग्रेस का सिंधिया पर बड़ा हमला, बताया उन्हें "लोकतंत्र का गद्दार"

छत्तीसगढ़/रायपुर – मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सोशल मीडिया बयानबाजी या आरोप-प्रत्यारोप के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया हैं। कांग्रेस लगातार उन लोगों पर हमला बोल रहीं है जिन्होंने पार्टी से बगावत की हैं। जिसमें सबसे पहले नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का हैं। कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सिंधिया को घेरी हुई हैं।
इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर हमला बोला हैं।

प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक विवादित ट्वीट किया गया है, उसमें सिंधिया की तुलना करते हुए उन्हें 'लोकतंत्र का गद्दार' कहा गया हैं। ट्वीट में लिखा गया की – सुहागिन का श्रंगार है- कंगन, झुमका, बिंदिया लोकतंत्र का गद्दार है- ज्योतिरादित्य सिंधिया #लोकतंत्र_पर_कलंक_BJP…
कांग्रेस पार्टी के इस ट्वीट को लेकर सियासी बवाल मचने के आसार हैं।


.jpeg)

