महिला वोटर्स को साधने के लिए, कांग्रेस नें यूपी के बाद एमपी में भी “लड़की हूं लड़ सकती हूं” कैंपन की हुइ शुरुआत

इंदौर/प्रियंक केशरवानीः– मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दोखते हुए कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरु कर दी हैं, महिला वोटर्स को साधने के लिए उत्तरप्रदेश के बाद एमपी में भी “लड़की हूं लड़ सकती हूं ” की तर्ज पर अभियान की शुरूआत की गई। भोपाल और इंदौर में महिला कांग्रेस ने मकर संक्रातिं पर्व के मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर इस अभियान का आगाज किया गया।
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” फोल्डर का विमोचन कर शुरूआत की गई, महिला कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर पदाधिकारियों ने स्वागत किया, इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, उनहोंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान की शुरूआत की गई।
वहीं कांग्रेस के इस अभियान को लेकर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी जी युवाओं को बांटने और सिलेक्टिव राजनीती करती हैं, उनहोंने कहा कि मैं भी लड़की हूं पर मैं राष्ट्रपुत्री हूं।
मैं राष्ट्र के निर्माण के लिए और सामाज के एकीकरण के लिए कार्य करती हूं, देश की महिलाएं लड़की जरूर हैं पर वह सर्वप्रथम राष्ट्रपुत्री हैं।