ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

कांग्रेस ने 52 जिलों में प्रभारियों को किया नियुक्ति, बड़े शहरों में सीनियर नेताओं को सौंपी कमान, दी ज़्यादा पावर

भोपाल : मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दल कमर कसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने 15 महीने पहले ही जिला प्रभारी तैनात कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 52 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस ने तय किया है कि जिला प्रभारियों को हर 10 दिन में जिले में होने वाली गतिविधियों और पार्टी कार्यक्रमों के साथ कई अहम फैसले लेने के अधिकार दिए गए हैं। पार्टी के जिला प्रभारी सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को रिपोर्ट करेंगे।

पार्टी ने जिला अध्यक्ष से ज्यादा पावर जिला प्रभारियों को बनाया है। यानि जिला अध्यक्ष के कामकाज की मॉनिटरिंग भी जिला प्रभारी करेंगे। जिला स्तर पर पार्टी की चुनावी रणनीति से लेकर उम्मीदवार चयन तक में प्रभारियों की अहम भूमिका होगी।

बता दे कि बड़े शहर शहरों की कमान पार्टी के सीनियर नेताओं को सौंपी गई है। भोपाल में कांग्रेस नेता मुकेश नायक, ग्वालियर में महेंद्र सिंह चौहान, इंदौर में महेंद्र जोशी, उज्जैन में शोभा ओझा और जबलपुर में सुनील जैन को प्रभारी बनाया गया है।

खास बात ये है कि कमलनाथ ने लिए उनका अपने गृह जिलें छिंदवाड़ा में तीन जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। नरेश सर्राफ, नेहा सिंह और शेखर चौधरी को छिंदवाड़ा की कमान सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button