
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 24 खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस सक्रिय हो रही हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में आंदोलन करने जा रही हैं।
कांग्रेस नेताओं के की माने तो पार्टी ने आम लोगों से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का प्लान तैयार किया हैं।
बता दे कि बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश का माहौल हैं। इसके अलावा चीन मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस, केंद्र सरकार का घेराव करेगी। इसके बाद अलग-अलग मुद्दों पर चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन होंगे।
कांग्रेस पार्टी सड़क के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए जनता को इससे जोड़ेगी। मालूम हो कि तोड़फोड़ कर बीजेपी सत्ता में लौटी है, जिसको लेकर कांग्रेस में गुस्सा भरा हुआ हैं। यहीं करण है कि आज से कांग्रेस सड़को पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ हमला बोलेंगी ओर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।