कंप्यूटर बाबा ने शिवराज को घेरा कहा, अवैध उत्खनन में शिवराज, सगे संबंधी और रिश्तेदार भी थे शामिल

मध्यप्रदेश / खाईद जौहर – नदी न्यास के अध्यक्ष महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा इन दिनों रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में सक्रिय हैं। बाबा प्रदेश भर में नदियों के संरक्षण को लेकर भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान कंप्यूटर बाबा बुधवार को कंप्यूटर सीधी पहुंचे, जहां उन्होंने  अधिकारियों के साथ बैठक ली। साथ ही कमलनाथ सरकार की तारीफ के पुल बंधे, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जमकर घेराव किया। 

सीधी पहुंचे कंप्यूटर बाबा ने कलेक्टर रविंद्र चौधरी व पुलिस अधीक्षक आर एल वेलवंशी सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस  में बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के साथ हमने समीक्षा बैठक की है और बारीकी से पूरी जानकारी ली है उसमें जो जानकारी मिली है उस पर हम अमल करेंगे किसी भी हालत में आने वाले समय में रेत उत्खनन नहीं होगा। 

इस दौरान कमलनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा ने कहा कि कमलनाथ सरकार में 20 प्रतिशत रेत उत्खनन कम हुआ है, आने वाले समय में एक तगाड़ी भी रेत अवैध रूप से नहीं निकलेगी।  

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि जो 15 वर्ष अवैध उत्खनन का कचरा किया है उसको हमें कम करने में समय लगेगा, स्थिति यह है कि शिवराज शासन में 100 प्रतिशत प्रदेश में रेत उत्खनन होता था। बता दे कि कंप्यूटर बाबा ने इस अवैध उत्खनन में शिवराज समेत उनके रिश्तेदारों के शामिल होने का आरोप लगाया। बाबा ने कहा कि इस अवैध उत्खनन में शिवराज सरकार उनके सगे संबंधी और रिश्तेदार शामिल थे, उसे कम करने में समय लगेगा।
 

Exit mobile version