साईं खेड़ा:- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सदस्यों ने रखी मीटिंग,सीएमओ से इन विषयों पर की गई चर्चा

साईं खेड़ा:- राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सदस्यों ने रखी मीटिंग,सीएमओ से की गई चर्चा
साईं खेड़ा / दीपक अग्रवाल:- साईं खेड़ा नहरियानंद तालाब के विषय में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ब्लॉक साईं खेड़ा की इकाई के सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह तोमर, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव अमित रजक मीडिया प्रभारी दीपक अग्रवाल एवं सचिन जोशी द्वारा मीटिंग की गई इस संबंध में आज ब्यूरो की टीम साईं खेड़ा नगर परिषद के नवागत सीएमओ जयप्रकाश रजत से मुलाकात की तथा तालाब के जीर्णोद्धार के अलावा आवास योजना, क्षतिग्रस्त रोड संबंधी विषय और श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के लिए लकड़ियों की व्यवस्था के लिए टाल खोलने संबंधी चर्चाएं की गई ।
सएमओ द्वारा जानकारी दी गई की सीवरेज लाइन द्वारा तालाब में जा रहे गंदे पानी की समस्या को दूर करने के कार्य को प्राथमिकता देंगे तथा तालाब जीर्णोद्धार के लिए टेंडर संबंधी प्रक्रियाएं की जा रही है कुछ दिनों में इस विषय पर टेंडर जारी हो जाएंगे। रोड एवं आवास योजना की विस्तृत जानकारी के अनुसार जल्द से जल्द कार्य किया जाएगा एवं अंत्येष्टि के लिए लकड़ियों की व्यवस्था हेतु टाल के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था करने की बात कहीं गई हैं । सीएमओ द्वारा सभी विषयों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । क्षेत्रीय विकास के लिए
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की साईं खेड़ा इकाई उनका आभार व्यक्त करती है ।




