
भास्कर समहू को रायपुर के रजबंधा मैंदान में समाचार पत्र के लिए 45727 वर्जफीट जमीन शासन ने आवंटित की थी| लेकिन यहाँ पर बहुमंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बना लिया| कॉम्प्लेक्स की दुकानों को किराए पर देकर अच्छी खासी कमाई की जा चुकी है| राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 7 जुलाई 2017 को इस भूमि का आवंटन रद्द कर दिया था| विभाग ने कलेक्टर रायपुर को भास्कर कॉम्प्लेक्स को जब्त और बेदखली की कार्रवाई करने को कहा था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है|
बता दें की राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग ने भास्कर से आवंटन के नियमों को तोड़ने पर नोटिस जारी कर जवाब माँगा था| शर्त थी की जवाब नहीं देने पर माना जाएगा की आरोप प्रबंधन को स्वीकार है| भास्कर ने तीन माह बाद पत्र के माध्यम से 60 दिन का समय मांगा था| इसके बाद मई, अक्टूबर और जनवरी को कलेक्टर के माध्यम से नोटिस दिया गया, जिसका जवाब प्रबंधन ने नहीं दिया| तब विभाग ने भास्कर कॉम्प्लेक्सको राजसात और बेदखली की कार्रवाई करने को कहा था| तत्कालीन कलेक्टर का कहना है की कार्रवाई से पहले आचार सहिंता लागू हो गई| उसके बाद राजस्व मंडल में अफसर बदलते रहे और यह मामला ठंडे बास्ते में चला गया|