आ बैल मुझे मारः वुमंस डे पर लड़कियों ने चाकू से हमला कर पहुंची थाने, छेड़छाड़ शिकायत की, उल्टा जांच में खुद पाई गई दोषी

इंदौर/प्रियंक केशरवानीः- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां पूरा देश महिलाओं के सम्मान की बात करता है तो वहीं मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में वुमंस डे पर कुछ लड़कियों ने ऐंसा कारनामा कर दिखाया है जिससे लोगों में काफी खौफ फैला हुआ है। वुमंस डे पर तीन सहेलियां अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गई तो सिगरेट का धुंआ देखकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में अपने दो अन्य साथियों से भी युवक को पिटवाया। यहां तक कि युवक थाने पहुंचता इससे पहले ही चारों लड़किया थाने पहुंच जाती हैं और छेड़छाड़ का आरोप लगाती है। लेकिन जब पुलिस मामले की पड़ताल करती है तो उल्टा उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया जाता है।

बता दें कि घटना मंगलवार की है। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर शाम चार बजे करीब लड़कियों और उनके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। वे चाकू से हमला कर फरार हो गई। वहीं एक लड़की घटना के बाद खुलेआम चाकू लहराते हुए नजह आई हैं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक जिन लड़कियों ने पीड़ित पर हमला किया है वह पहले थाने पहुंची और यहां संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला, पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां इलाके में मारपीट और अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं। पुलिस ने इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version