भोपाल वासियों से कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने की अपील, जानिए क्या कहा

भोपाल वासियों से कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने की अपील, जानिए क्या कहा

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :-  मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh)में इन दिनों तेजी से कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है. कल शिवराज सिंह चौहान(ShivrajSinghChauhan) ने संबोधन के माध्यम से यह सूचना दी कि कौन से स्थान पर क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा. 

 जिसके बाद आज भोपाल(Bhopal) के कलेक्टर तरुण पिथोड़े(Tarun Pithode) ने भोपाल वासियों से अपील की है, उन्होंने कहा कि कोई स्वास्थ्य समस्या होने पर संजीवनी क्लिनिक, स्वास्थ्य केंद्र ,अस्पताल और फीवर क्लिनिक पर जाकर जांच कराये, सभी जांच निशुल्क है।आवश्यकता होने पर सेम्पल भी लिया जा सकेगा। सुरक्षित रहे और सुरक्षित रखे। यह हम सब की जिम्मेदारी है। 

 साथ ही आपको यह भी बता दे कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष कोई भी नए कॉलेज और नए कोर्स शुरू नहीं होंगे. उच्च शिक्षा विभाग ने इस प्रकार के सभी प्रस्ताव को खारिज कर दिया. 

Exit mobile version