सभी खबरें

खेती किसानी से जुड़े अमले की कलेक्टर ने ली क्लास, रैपिड फायर क्वेश्चन के राइट आंसर सुन कलेक्टर बोले "गुड"

खेती किसानी से जुड़े अमले की कलेक्टर ने ली क्लास, रैपिड फायर क्वेश्चन के राइट आंसर सुन कलेक्टर बोले “गुड”

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट :- धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज वीसी कक्ष मेें खेती किसानी से संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। मुख्य मुद्दा रहा कि कैसे जिले के किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि हो। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कृषि उद्यानिकी संबंधी व्यावसायिक नफा नुकसान के बारे में रैपिड फायर प्रश्न पूछे। अधिकारियों से मिले संतोषजनक उत्तर सुन कलेक्टर बोले गुड। उन्होंने कहा कि जिले की किसी एक नर्सरी को मॉडल नर्सरी के रूप में विकसित किया जाए।ताकि वहां पर भ्रमण पर आए किसान व्यवहारिक रूप से खेती किसानी को बेहतर तरीके से समझ सके। इसके साथ ही बीज, उर्वरक, कीटनाशक गुण नियंत्रण विशेष प्राथमिकता में रहे।
बीज उर्वरक, कीटनाशक कीगुणवत्ता , नमूना एवं विक्रेता निरीक्षण का कार्य किया जाए। किसी भी स्थिति में अमानक स्तर का आदान कृषकों तक न पहुचे इस हेतु निरीक्षण दल द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर नमूने लेने एवं निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर गुण दोष के आधार पर प्रतिबंध, लायसेन्स निलम्बन, निरस्त एवं एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जावे। बैठक में बताया गया कि जिले में गतवर्ष आदान सामग्री के गुण नियंत्रण अंतर्गत 9 एफआईआर एवं 91 लायसेन्स निरस्त किये गये। समीक्षा बैठक में बीज, उर्वरक व्यवस्था कीट नियंत्रण विशेषकर टिड्डी दल नियंत्रण के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में उद्यानिकी विभाग की कृषि योग्य भूमि, कुल सिंचित रकबा की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ऐसे प्रयास किए जाए जिससे कृषि योग्य भूमि के प्रतिशत में वृद्धि की जा सके। बैठक में बताया गया कि जिले में उद्यानिकी विभाग मिर्ची व सब्जी फसल की से कृषि भूमी के प्रतिशत में वृद्धि करेगा। इसके लिए किसानो को चिन्हित कर लिया है। जिले में नेट हाउस के माध्यम से सिडलिग का कार्य भी किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में मनरेगा योजनान्तर्गत शासकीय नर्सरियों का विकास कार्य एवं पौध उत्पादन एनआरएलएम समुह के माध्यम से दस लाख पौध उत्पादन कार्य किया जा रहा है। मनरेगा योजना अंतर्गत किसानो के निजी/पटटे की भूमि पर फलोद्यान के तहत 492 हितग्राहियों को चयनित किया गया है। जिले में फल, सब्जी, मसाल, पुष्प, औषधीय फसल से प्रतिशत में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा को निर्देश दिए कि जिले में एफपीओ प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में इसका लाभ मिल सके। मनावर, सरदारपुर निसरपुर रूट में इस क्षेत्र में कार्य करने की तैयारियाॅ की जाए। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आत्मर्निभर योजना में उद्यानिकी विभाग के पाॅच प्रोजेक्ट है इसके लिए भी जिले में किसानो को अपने क्षेत्र में युनिट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होने उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए कि जिले में एक माॅडल नर्सरी बनाए जिसमें किसान आकर पूरी तकनीक के बारे में विस्तार से समझ सके। साथ ही मदर प्लाट के लिए भी हर नर्सरी में विशेष प्रयास किए जाए। जिससे बहेतर पौधे प्राप्त हो सके। बैठक में उन्होने जिले में खाद एवं बीज की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सोसायटी से उर्वरक का उठाव समयसीमा में पूर्ण कर लिए जाए। किसी भी सोसायटी में उर्वरक शेष नहीं रहे।उनका शत प्रतिशत वितरण किया जाए। उन्होने जिले में अमानक बीज पर की गई कार्यवाही, बीज की फसलवार संस्थागत एवं निजी बीज व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर खरीदी की स्थिति, कीट निगरानी दल की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में गेंहू उपार्जन की भी समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले में परिवहन के कार्य में समयसीमा में कार्य किया जाए। बदनावर क्षेत्र में परिवहन के कार्य में तेजी लाए। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, कॉपरेटिव बैंक, खाद्य, जिला विपणन संघ के अधिकारीगण मौजूद थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button