नरसिंहपुर:- कलेक्टर ने किया कोरोना सेंटर का निरीक्षण, आधार कार्ड समस्या को लेकर भी दिए निर्देश

नरसिंहपुर:- कलेक्टर ने किया कोरोना सेंटर का निरीक्षण, आधार कार्ड समस्या को लेकर भी दिए निर्देश
नरसिंहपुर/ दीपक अग्रवाल:- आज जिला कलेक्टर नरसिंहपुर वेद प्रकाश का साईं खेड़ा दौरा हुआ. जिसमें कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत साईं खेड़ा के सभा कक्ष में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की गई जिसमें कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि आधार कार्ड समस्या को 1 सप्ताह के भीतर निराकरण करें एवं बीपीएल आवास समस्या का भी जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए.
पात्रता पर्ची को लेकर जिन लोगों के पास पात्रता पर्ची है उन्हें उन्हें राशन दिया जा रहा है और जिन व्यक्तियों के पास राशन पर्ची नहीं हैं उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें भी राशन दिया जावे. जनपद पंचायत साईखेड़ा के सभा कक्ष की बैठक के बाद कलेक्टर द्वारा साईं खेड़ा के स्वामी विवेकानंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया कोरोनावायरस सेंटर का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया एवं अस्पताल से संबंधित समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए इस मौके पर कलेक्टर के साथ जनपद पंचायत के सीईओ भी मौजूद रहे




