CM शिवराज के निर्देश के बाद कलेक्टर ने कहा, "मैं तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा"…..मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/भिंड – शनिवार को भिंड कलेक्टर वीरेंद्र रावत जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने रैन बसेरा की अव्यवस्थाएं देख सुधार के निर्देश दिए। जबकि प्रसूती वार्ड में 100 बेड बढाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सफाई कम होने पर सफाई एजेंसी पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं परिसर में तम्बाकू थूकने पर वार्ड प्रभारी को निलंबित कर दिया।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश के बाद भिंड जिला प्रशासन एक्शन में नज़र आया, यही वजह है कि कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत जिला अस्पताल का ओचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को भी चेताया। उन्होंने कहा कि मुझे पैसे लेने की शिकायतें मिल रही हैं। अगर ऐसा है तो मैं तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा। वहीं, जब वो कर्मचारियों को चेता रहे थे तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
इधर, कलेक्टर के इस एक्शन से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।




