खोजें

MP पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर: कमलनाथ और केजरीवाल को लेकर कही ये बात…

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय मंत्री अरनुराग सिंह ठाकुर आज मध्यप्रदेश के कई जिलों मेम दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग ईमानदारी की मिशाल पेश करने की बात किया करते थे, आज उनके मंत्री जेल के अंदर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब और दिल्ली दोनों ही स्टेट के स्वास्थ्य मंत्री आज जेल के अंदर है।

साथ ही अनुराग ने कहा कि ये एक ऐसी सरकार है, जिनके मंत्री जेल के अंदर से सरकार चलाते हैं। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कहते थे कि जो इस कुर्सी पर बैठता है वह भ्रष्टाचारी हो जाता है. यह बात उन्होंने आज सिद्ध कर दी। उन लोगों को समझ लेना चाहिए कि यदि भ्रष्टाचार होगा तो जांच एजेंसी अपना काम करेगी।

Exit mobile version