सभी खबरें

CM के सबसे विश्वस्त अधिकरी सुधीर सक्सेना बने MP के 31वें DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 

भोपाल : मध्यप्रदेश के वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी का आज 4 मार्च 2022 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्होंने 5 मार्च 2020 को पदभार ग्रहण किया था। सितंबर 2020 में वह रिटायर होने वाले थे। मगर सरकार की तरफ से उन्हें 2 साल का एक्सटेंशन दिया गया था। 

वहीं, अब मध्यप्रदेश को नया डीजीपी मिल गया है। सन 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना को मध्य प्रदेश का 31वां डीजीपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर दिए है। बता दे कि सुधीर सक्सेना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सबसे विश्वस्त अधिकरी मानें जाते है। 

 

 

इतना ही नहीं सुधीर सक्सेना मध्य प्रदेश में 1992 से 2000 तक अलग-अलग जिलों में पुलिस अधीक्षक, 2012 से 2014 तक मुख्यमंत्री के ओएसडी और 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रह चुके हैं। प्रदेश पुलिस में अहम पदों पर रहने के बाद वह केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। लेकिन, राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने उन्हें दो मार्च को ही रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह मूल कैडर में वापस लौट गए थे। 

बताते चले कि प्रदेश के तीन सीनियर आईपीएस का नाम डीजीपी के लिए चल रहा था। इनमें 1987 बैच के आईपीएस डीजी, होमगार्ड पवन कुमार जैन, आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा और सुधीर सक्सेना का नाम चर्चा में था। जिसके बाद सुधीर सक्सेना के नाम पर मुहर लग गई है। 

इधर, 60 साल से अधिक की उम्र में भी सरकारी सेवा में बने रहे डीजीपी विवेक जौहरी का आज शाम राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में उनका विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित होगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button