सभी खबरें

अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए सीएमओ,लोकायुक्त ने की कार्रवाई    

अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए सीएमओ,लोकायुक्त ने की  कार्रवाई    

भोपाल:- सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत  में अनुकंपा नियुक्ति के लिए सीएमओ को रिश्वत लेते  हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया था बता दें कि  सीएमओ कृष्णपाल सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए एक लाख रूपए रिश्वत लेने की मांग की थी जिसके जुर्म में सीएमओ को लोकायुक्त रीवा की टीम ने  गिरफ्तार कर लिया।

अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनिल तिवारी का मामला लंबित था जिसके लिए रिश्वत की मांग की गई जिसको लेकर अनिल ने लोकायुक्त रीवा से  इसकी शिकायत की शुक्रवार को अंकित सीएमओ के सरकारी आवास पर रिश्वत देने के लिए गया था जैसे ही अंकित ने रिश्वत सीएमओ को सौंपी वैसे ही डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार की लोकायुक्त टीम ने सीएमओ कृष्णपाल सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
डीएसपी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ के बाद पूरा मामला दर्ज किया जाएगा। फ़िलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button