सीएम योगी कोटा से आए छात्रों का VC कर लेंगे हाल-चाल

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री ने कोटा में ढाई सौ बसें भेजकर बच्चों को वापस बुलाया था.लॉक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राएं कोटा में फंसे हुए थे. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोटा से वापस लौटते मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र छात्राओं से बात करेंगे. 

 प्रदेश सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए सभी जिला अधिकारियों को खास इंतजाम करने के निर्देश दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करने की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट किया गया है. इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री आज शाम 4:30 बजे चर्चा करके कोटा से वापस लौटे छात्र-छात्राओं का हाल-चाल लेंगे. 

Exit mobile version