खोजें

CM तीरथ सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, आज होगी विधायक दल की बैठक

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

CM तीरथ सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा, आज होगी विधायक दल की बैठक

उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। सीएम तीरथ सिंह ने इस्तीफे की पेशकश करने के बाद देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनके इस्तीफे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर चुप्पी साधी रखी.. उन्होंने इसपर कुछ भी नहीं बोला। 

मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने इस्तीफे की औपचारिकता पूरी करने के लिए उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा हैं। बताया जा रहा है कि वक्त मिलते ही तीरथ सिंह रावत गवर्नर हाउस पहुंचकर आधिकारिक तौर पर गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

वहीं, उत्तराखंड में उपजे सियासी संकट के बीच आज भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई हैं। पर्यवेक्षकों के तौर पर केंद्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देहरादून जाएंगे। 

Exit mobile version