पॉलिटिकल डोज़राज्यों से

सिवनी-नीमच हिंसा पर CM सख्त, ली अफसरों की बैठक, दिए ये निर्देश

भोपाल : बीते दिनों सिवनी में मॉब लिंचिंग हुई थी। इस हिंसा में 2 आदिवासियों की मौत हो गई थी। इस मामले में सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। दूसरी ओर, नीमच में भी मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हिंसा हुई। इसके अलावा राजगढ़ में भी दलित की बारात पर पथराव की बात सामने आई है।

प्रदेश में लगातार हो रहीं हिंसा ने मुख्यमंत्री शिवराज को चिंता में दाल दिया है। यही वजह है की वो लगातार इन घटनाओं को लेकर सख्त नज़र आ रहें है।

बता दे कि आज (गुरुवार) सुबह 6:30 बजे अचानक सिवनी और नीमच जिलों के अफसरों की बैठक बुलाई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अफसरों को जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा कि सिवनी और नीमच में किसी भी कीमत पर हिंसा न हो। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अफसर सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बैठक में अफसरों को निर्देश दिए कि गोकशी करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करें। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button