Corona महामारी के बीच CM Shivraj का एक और बड़ा फ़ैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना महामारी के बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार बड़े बड़े फ़ैसले ले रहीं हैं। इसी बीच रकार ने एक और बड़ा फैसला लिया हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ये फैसला उनके लिए लिया है जिनका परिवार कोरोना ने छीन लिया। कोरोना के कारण किसी के पिता चले गए तो किसी की मां और कोई तो माता-पिता दोनों से वंचित हो गया। इतना ही नहीं कई बच्चों के तो कोई अभिभावक ही नहीं रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अब ऐसे परिवारों के लिये, जिनके बच्चों के सिर से अपने अभिभावक का साया छिन गया है और जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है, बड़ा फैसला लिया हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अब ऐसे बच्चों के लिए, जिनके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा, 5000 रू प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इस राशि से बच्चे अपना जीवन यापन कर सकेंगे। यदि ऐसे परिवारों में कोई पुरुष सदस्य नहीं है और यदि उस परिवार की कोई महिला काम धंधा करना चाहेगी तो सरकार उसे बिना गारंटी के ब्याज का लोन भी काम धंधे के लिए उपलब्ध कराएगी ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और परिवार का जीवन यापन कर सकें।
सीएम ने कहा कि ऐसे सभी बच्चों की पढ़ाई का भी निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वे आगे पढ़ लिख कर अपना काम कर सकें। यदि ऐसे परिवार में कोई पात्र नहीं है तो भी उसे निशुल्क राशन दिया जाएगा ताकि उनके भोजन का इंतजाम हो सके।




