
CM शिवराज के घर में कोरोना ने दी दस्तक, क्या खुद को होम क्वारंटाइन करेंगे CM?
भोपाल:– राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर चरम पर पहुंचता जा रहा है सबसे ज्यादा मामले इंदौर से और फिर भोपाल से सामने आ रहे हैं. हर रोज लगभग 700 800 से ज्यादा मामले भोपाल से सामने आए हैं इसी बीच अब बड़ी खबर क्या आई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी कार्तिकेय ने खुद ट्वीट कर दी है ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “I have tested positive for Covid-19. अब कोरोना को हरा कर मिलूँगा दोस्तों।
आप सब भी घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
मास्क, सेनीटाइज़र का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।”
अब सवाल ये उठता है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटे के पॉजिटिव होने के बाद खुद को होम क्वॉरेंटाइन करेंगे या नहीं.