एक्शन में शिवराज, रद्द कर रहे है सभी नियुक्तियाँ, अब कमलनाथ के इस करीबी का काटा पत्ता…!

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह लगातार एक्शन में हैं। कोरोना महामारी के बीच वो कमलनाथ सरकार के समय की गई राजनैतिक नियुक्तियाँ निरस्त कर रहे हैं। साथ ही अपनी सरकार के भरोसेमंद रहे अफसरों को वापस बुला रहे हैं।

शिवराज सिंह ने पद संभालते ही कमलनाथ सरकार द्वारा निगम मंडलों में की गई नियुक्तियां रद्द करने के बाद अब उन्होंने सहकारिता विभाग में बड़ा बदलाव किया है जिससे ग्वालियर भी प्रभावित हुआ हैं। सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह के ख़ास माने जाने वाले अशोक सिंह को अपेक्स बैंक के प्रशासक पद से हटा दिया हैं। 

अशोक सिंह के अलावा प्रदेश में सरकार द्वारा नियुक्त सभी सहकारी बैंकों के प्रशासकों को भी उनके पद से हटा दिया और उनके स्थान पर शासकीय अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। 

इस से पहले सीएम शिवराज ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को पद से हटाया था। ये वहीं निधि निवेदिता है जिन्होंने नागरिकता कानून के समर्थन में रैली कर रहे बीजेपी कार्यकताओं को में चांटे मारे थे।

Exit mobile version