आज सीएम शिवराज फेसबुक लाइव के माध्यम से दोपहर 2:30 बजे करेंगे महिला शक्ति को संबोधित

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- आज पूरे विश्व भर में मदर्स डे (Mother's Day)मनाया जा रहा है. जिस पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh) दोपहर 2:30 बजे फेसबुक लाइव (Facebook Live) के माध्यम से महिला शक्ति को संबोधित करेंगे. 

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से संपूर्ण देश की माँ को शुभकामना दिया.

ट्वीट में सीएम शिवराज ने लिखा कि:

जननी करती उम्र भर, जीवन पथ आलोक।
मां के आगे क्षुद्र हैं, धरा, गगन,सुरलोक।

माता मूरत प्रेम की, शुचि, सुभाषिनी, धीर।
सभ्य,सुशील, सुधाकिनी, हरे जगत की पीर-शिवकुमार 'दीपक'

मातृ_दिवस पर आपसे यही कहना है कि मां को खुश रखिए, भगवान खुश रहेंगे। यह सत्य है-मातृ देवो भव:!

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1259320201264402436?s=19

 

Exit mobile version