
मध्यप्रदेश/मंदसौर – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश में हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। इसके साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार भी तेज़ कर दिया हैं। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
शिवराज मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा में आयोजित एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, सत्ता में बने रहने के लिए ये चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में नेता वोट पाने के लिए वो सब करने को तैयार है जो उन्होंने आज से पहले शायद नहीं किया होगा।
बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज इस सभा में एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। शायद आज से पहले सीएम शिवराज का ये अंदाज आपने नहीं देखा होगा।
दरअसल, सुवासरा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने मंच से कहा कि आज मेरा दिल कर रहा है कि शिवराज यहां बैठकर, शीश झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद दूँ। इसके बाद सीएम शिवराज मंच पर घुटनों पर बैठ गए, और हाथ जोड़कर प्रणाम किया, इसके साथ ही जनता से वोट मांगे।
सीएम शिवराज के इस तरह घुटनों पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।