इमरती देवी के निशाने पर CM शिवराज, फूटा गुस्सा, सरकार के दलित हितैषी होने पर खड़े किए सवाल

डबरा : हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार इमरती देवी ने पार्टी के मुखिया शिवराज सिंह पर करारा निशाना साधा, और उनसे तीखा सवाल पूछा। दरअसल, उनका गुस्सा आंबेडकर जयंती पर डबरा में होर्डिंग के लिए जगह ना मिलने को लेकर था।
इमरती देवी ने कहा- बाबा साहब का एक भी होर्डिंग लगाने के लिए जगह नहीं है। हमने लोहे के गेट बनवाकर बाबा साहब का फोटो लगवाया है। हम मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि एक तरफ तो आप दलितों के वोट के लिए एससी के वोट की बात करते हो, दूसरी तरफ हमारे बाबा साहब के लिए होर्डिंग्स तक नहीं है, जहां उनका फोटो लगा सकें।
गौरतलबा है कि 15 अप्रैल को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन था, और एक दिन पहले डबरा शहर के सभी प्रमुख मार्ग और स्थल उनके जन्मदिन की बधाई वाले पोस्टरों और बैनरों लग चुके थे। वहीं, जब इमरती देवी ने आम्बेडकर जयंती पर उनके पोस्टर और होर्डिंग वाले गेट लगवाने चाहे, तो उन्हें लगाने की जगह नहीं मिली। इसी बात को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार के दलित हितैषी होने पर सवाल खड़े कर दिए।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब इमरती देवी ने अपने ही मुखिया पर सवाल उठाए हो, इससे पहले भी वो कई बार सीएम को अलग अलग मुद्दों पर कटघरे में खड़ा कर चुकी है। बहरहाल, अभी इमरती देवी द्वारा दिया गया ये बयान प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।




