सीएम शिवराज ने इंदौर के लिए बनाई स्पेशल-13

सीएम शिवराज ने इंदौर के लिए बनाई 'स्पेशल-13'

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी यानि कि इंदौर की हालत पर काबू पाने के लिए सीएम शिवराज ने कमर कस ली है और अब उन्होनें बनाई है स्पेशल 13.

क्या है स्पेशल-13

शिवराज सिंह चौहान की स्पेशल-13 टीम आज से इंदौर में नजर आएगी। इस टीम में 2 आईएएस अधिकारी हैं और 9 राज्य प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी हैं। सरकार की तरफ से जो 13 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। उसमें के सारे अधिकारियों ने कभी न कभी इंदौर में काम किया है। आईएएस अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला, उद्योग विभाग में उपसचिव, आईएएस अरविंद शुक्ला, सीएस कार्यालय में उपसचिव हैं। अपर कलेक्टर केदार सिंह, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अपर कलेक्टर डीके नागेंद्र, अपर कलेक्टर सुजान रावल, अपर कलेक्टर विशाल चौहान, अपर कलेक्टर अनूकुल जैन, संयुक्त कलेक्टर शाश्वत मीणा, संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह, डिप्टी क्लेक्टर अजीत श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर जमील खान शामिल हैं।

 

 

 

Exit mobile version