ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

CM Shivraj In Katni : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बहोरीबंद विधानसभा में 313 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

कटनी: मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते ही विकास की नदिया बहने लग गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को जिले की रीठी तहसील के बड़गांव पहुचेंगे। जहाँ वह विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री चौहान यहां 313 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य व निर्माण कार्याे का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 279.30 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन करेंगे।

गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए होगा 56 पानी की टंकियों का निर्माण
पवई -2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचाने की योजना है। योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन दिए जाने हैं। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है और यहीं से पेयजल की आपूर्ति होगी। सभी गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button