सभी खबरें

अगर किसी निजी अस्पताल ने पात्र कोविड के मरीज का निशुल्क उपचार करने के लिए किया मना तो सरकार नहीं करेगी बर्दाश्त :- सीएम शिवराज

अगर किसी निजी अस्पताल ने पात्र कोविड के मरीज का निशुल्क उपचार करने के लिए किया मना तो सरकार नहीं करेगी बर्दाश्त :- सीएम शिवराज

 

 

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को हुई बैठक में निजी अस्पतालों को कड़ी चेतावनी दी है. बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कोरोना का संकट चरम पर है और इसी बीच निजी अस्पताल की यह बातें सामने आई है कि वे पात्र धारकों को इलाज देने से मना कर रहे हैं. जिसके बाद सीएम शिवराज ने बैठक कर निजी अस्पतालों को कड़ी चेतावनी दी.

 

गरीबों का मुफ्त इलाज से सरकार से संबद्ध निजी अस्पतालों के इनकार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सख्त हो गए हैं. रविवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत सम्बद्ध किया गया कोई भी निजी अस्पताल, उनके यहां बेड खाली होने पर, योजना के पात्र किसी कोविड मरीज का निःशुल्क उपचार करने से इनकार करे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आपको बता दें कि रविवार को सरकार से संबद्ध एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मरीज के परिजन से यह कहता हुआ दिखाई दे रहा था कि मुफ्त इलाज के लिए पात्र आयुष्मान कार्ड पर उनके अस्पताल में इलाज नहीं किया जाता. डॉक्टर के इस वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे

 इतना ही मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ब्लैक फंगस का भी मुफ्त इलाज कराया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button