मध्यप्रदेश में जीका वायरस को लेकर हाई अलर्ट, सीएम शिवराज ने जनता से की ये अपील

मध्यप्रदेश में जीका वायरस को लेकर हाई अलर्ट, सीएम शिवराज ने जनता से की ये अपील
मध्यप्रदेश:- अभी एक महामारी थमी नहीं थी कि दूसरे वायरस में भी दस्तक दे दी. कोरोनावायरस से पूरे देश में तबाही थी इसी बीच जीका वायरस भी सामने आ गया. केरल में जीका वायरस के 14 मरीज मिलने के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है कि सभी प्रदेश वासी इस वायरस से सावधान रहें.
विभाग की एनबीडीसीपी शाखा ने गाइडलाइन में सभी जिलों को जीका के मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सावधान रहें. मध्यप्रदेश में पॉजिटिव प्रकरण कम आ रहे हैं. एक्टिव केस 392 बचे हैं. उन्होंने कहा कि जीका वायरस, डेल्टा प्लस वेरिएंट इतने खतरनाक हैं कि अगर यह एक बार फिर से शुरू हो गया तो बाद में बहुत कठिनाई होगी. सरकार हरसंभव उपाय कर रही है. मैं रोज समीक्षा कर रहा हूं. टेस्ट भी हो रहे हैं. कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी हो रही है. आइसोलेशन बनाए जा रहे हैं.
तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं. सीएम ने कहा कि यह बहुरूपिया वायरस रूप बदलता है. इसलिए सावधान रहने की जरूरत है. इसलिए जनता भी मास्क लगाए, सामाजिक दूरी का पालन करे और उसको रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार करे. हमारी क्राइसिस कमेटी अभी एक्टिव है. मेरा संवाद लगातार जारी है. जनता सहयोग करें हम मिलकर निपटेंगे.

.jpeg)


