ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

CM शिवराज ने कुशवाहा समाज को दी सौगात

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशवाहा समाज के लिए मंदिर बनाने की घोषणा की है। सीएम ने मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ की राशि दी। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अवकाश देने का ऐलान किया है। सोमवार को भोपाल के दहशरा मैदान में कुशवाहा समाज के महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम शिवराज सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सागर जिले में कुशवाहा समाज का मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने समाज को 10 करोड़ का चेक भी सौंपा है।

इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अवकाश देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने घोषित किया था महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी स्कूल में पढ़ाई जाएगी। उसे पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। हमारा समाज भोला है लेकिन अन्याय नहीं सहता। अशोक चक्र कुशवाह समाज की देन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button