ताज़ा खबरेंराज्यों से

BJP वाले किस को दे रहे है प्रलोभन? बेचैनी वहां भी है कहीं वोट ना चले जाए : CM Shivraj

भोपाल : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज भोपाल पहुंची। जहां स्टेट हेंगर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित भाजपा के कई कार्यकर्तओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इसके बाद वो सीएम हाउस पहुंची।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने उद्बोधन में एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज आपने पढ़ा होगा अखबारों में कांग्रेस में सवाल उठ रहे हैं कि द्रोपदी मुर्मू क्यों नहीं? ऐसी हलचल किसी उम्मीदवार के नाम पर शायद भारत की धरती पर पहली बार मची है कि लोग सोचने पर विवश है। कि दीदी क्यों नहीं, द्रोपदी मुर्मू क्यों नहीं?

सीएम ने कहा कि कल यशवंत सिन्हा जी यहां आये थे कांग्रेस के लोगों ने अनर्गल बातें की हैं। इसलिए मैं जिक्र कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी तो शुद्ध रूप से अपना काम करती है, लेकिन बेचैनी वहां भी है कहीं वोट ना चले जाए।

उसके बाद बात की जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी वाले किसी को प्रलोभन दे रहे हैं, किसी को खरीदने की बात कर रहे हैं अरे यहाँ तो पहले से ही इतने वोट है कि प्रलोभन का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता।

सीएम ने कहा कि पूरा देश तो दीदी के साथ खड़ा हुआ है।हमारे जनजातीय कलाकार चाहे, वह स्टेट हैंगर पर हो और चाहे यहां हो अभी से नहीं ये कई घंटों से नाच रहे हैं। क्योंकि इसमें कोई बनावटपन नहीं है सारा हृदय का आनंद है जो, यहां नृत्य के रूप में प्रकट हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button