सीएम शिवराज का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, सिलेबस से हटाए जाएंगे ये अंश

सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, सिलेबस से हटाए जाएंगे ये अंश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक की जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया सीएम शिवराज ने कहा कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महिलाओं को कमतर बताने वाले सभी अंशों को हटाया जाएगा .
सिर्फ इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों कर्मचारियों के लिए समानता वाले परिणाम का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि शिक्षिका प्राचार्या आदि की जगह शिक्षक प्राचार्य आदि पदनाम का उपयोग महिला अधिकारी कर्मचारियों के लिए किया जाए.
सीएम ने बैठक के दौरान कहा कि पाठ्यक्रमों का ऑडिट कर उन्हें लैंगिक तौर पर तटस्थ बनाने का काम प्राथमिकता से किया जाना चाहिए.
प्रदेश के सभी जिलों में सेफसिटी कार्यक्रम का विस्तार किया जाना चाहिए.
सीएम ने यह बात भी कही कि स्वास्थ्य केंद्रों और वन स्टॉप सेंटर पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए.




