MP में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर सीएम शिवराज ने पेटीएम से मांगी मदद, पेटीएम लगाएगा प्लांट, साथ ही देगा कंसंट्रेटर
.jpeg)
MP में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर सीएम शिवराज ने पेटीएम से मांगी मदद, पेटीएम लगाएगा प्लांट, साथ ही देगा कंसंट्रेटर
भोपाल:- मध्य प्रदेश में लगातार ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है. अस्पतालों के बाहर हाहाकार मचा हुआ है. लोग अपने परिजनों को बचाने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं. पर लगातार ऑक्सीजन की कमी से मौत हो रही है इसी बीच आज संजीवनी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश पहुंची है. जबलपुर में दो तो भोपाल में चार टैंकर ऑक्सीजन के उतारे गए हैं.मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगातार ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाए गए हैं.
अब CM शिवराज ने पेटीएम से मांगी मदद :-
बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए अप सीएम शिवराज ने पेटीएम से मदद मांगी है.मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Paytm के मालिक विजय शेखर शर्मा से फोन पर मदद मांगी. अब अगले 2-3 दिन में पेटीएम 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मध्यप्रदेश को देगा, साथ ही पेटीएम मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाएगा.


.jpeg)

