CM केजरीवाल बोले, नहीं मना रहा मैं अपना जन्मदिन, लेकिन गिफ्ट आप मुझे दे सकते है…

नई दिल्ली – शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशभर में फैले कोरोना वायरस का मुद्दा उठाया। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “देश कोरोना से जूझ रहा हैं। दिल्ली में भी एक समय ऐसा ही था। फिर हमने सबको साथ लेकर उसपर काबू पाया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि रविवार को मेरा जन्मदिन है, लेकिन मैं जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।सभी से अपील है कि मेरे घर बंधाई देने मत आइए, लेकिन गिफ्ट में आप ऑक्सी मीटर दे सकते हैं। 

दरअसल, केजरीवाल सरकार का मानना है कि यदि कोरोना संक्रमण देश के गांवों में फैल गया तो फिर स्थिति बेहद विकराल हो सकती हैं।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं, सपोर्टर्स, डोनर्स से अपील है कि हम ये प्लान कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा गांवों के अंदर हर गांव में एक-एक व्यक्ति को एक-एक ऑक्सी मीटर देकर उस गांव की जिम्मेदारी दी जाए।

अपने गांव में अपने इलाके में ऑक्सीजन केंद्र शुरू कीजिए। साथ ही उन्होंने कोरोना टेस्टिंग किट मुहैया कराने का सुझाव दिया हैं।

 

Exit mobile version