Shivraj vs Kamalnath :-CM के खाली खजाने वाले बयान पर भड़के शिवराज कहाँ, औरंगजेब का खजाना नहीं है जो लूट कर लाए थे

भोपाल / विवेक पाण्डेय /पोलिटिकल रिपोर्टर / द लोकनीति :-
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी का खाली खजाने के सरकार के बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। जिसमें की मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमने सामने आ गए। दरअसल दोनों के बीच मेधावी छात्रवृत्ति योजना को लेकर भारी नोकझोंक देखने को मिली है। जिसमें सीएम कमलनाथ का कहना है कि हमें खाली खजाना ही मिला था, पूर्व की सरकार खजाना खाली करके गई थी। शिवराज ने कमलनाथ को जवाब देते हुए कहा कि खाली खजाना कहना बंद कर दीजिए औरंगजेब का खजाना नहीं है जो लूट कर लाए थे और खाली हो गया। इस पर सीएम कमलनाथ ने शिवराज को जवाब देते हुए कहा की हम पूरा कच्चा चिट्ठा बताएंगे और जनता को यह विश्वास दिलाते हैं। शिवराज सिंह ने साथ ही सदन में बताया की 2019 में 11248 छात्रों को फायदा पहुंचाया गया था। साथ ही लाभार्थियों की संख्या पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाते हुए कहाँ की 2018 में सरकार ने 22695 छात्रों को लाभ दिया तो वहीँ साथ ही उन्होंने कहा की सरकार योजना को बंद करने की तैयारी तो नहीं कर रही है।
इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की आम जनता को भरोसा दिलाते हैं कि यह योजना कभी भी खत्म नहीं करेंगे।
आपको यहाँ बताते चले की आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में भारी हंगामा देखने को मिला, जिसमें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमने-सामने आ गए।दरअसल छात्रवृत्ति योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछा था जिसके बाद जवाब देते हुए कमलनाथ ने जब आंकड़े गिनाए तो शिवराज सिंह चौहान ने अपने पुराने सरकार के आंकड़ों को सामने रखते हुए सरकार से बड़े सवाल किए।




