
अयोध्या मामले पर कल आने वाले फैसले से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ की अपील।
अयोध्या मामले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के मद्देनज़र मैं प्रदेश की जनता से अमन-चैन,शांति व सद्भावना की अपील करता हुँ।
हर वर्ग से अपील करता हुँ कि जो भी फ़ैसला आये, सभी मिलजुलकर उसका सम्मान व आदर करे :- मुख्यमंत्री कमलनाथ।
प्रदेश की गंगा-जमुनी की संस्कृति के अनुरूप हम सभी को अपना भाईचारा क़ायम रखते हुए हमारा आपसी सोहाद्र व सद्भाव क़ायम रखना है।
किसी भी प्रकार की अफ़वाहो से सावधान व सजग रहे।
क़ानून व्यवस्था के पालन में सभी सहयोग करे :- मुख्यमंत्री कमलनाथ।