अपनी ही पार्टी का स्थापना दिवस भूले कमलनाथ, दी 134वें स्थापना दिवस की बधाई, हुए ट्रोल

भोपाल से खाईद जोहर की रिपोर्ट – आज देशभर में कांग्रेस पार्टी अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहीं हैं। आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी जिसकी वजह से आज का दिन कांग्रेस स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं। 

देश भर के दिग्गज नेता इस अवसर पर बधाई संदेश भेज रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। लेकिन इस दौरान सीएम कमलनाथ एक बड़ी चूक कर बैठे। 

बता दे कि आज कांग्रेस पार्टी अपना 135 वं कांग्रेस स्थापना दिवस मना रहीं हैं। लेकिन सीएम कमलनाथ ने 134 वे स्थापना दिवस की बधाई दे डाली। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए यह बधाई दी हैं। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वे स्थापना दिवस की सभी को बधाई।
कांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आज़ादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है।
#CongressFoundationDay
1/5

— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 28, 2019

“>http://

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134 वे स्थापना दिवस की सभी को बधाई। कांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आज़ादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा हैं। 

Exit mobile version