MP : सीएम कमलनाथ ने खोला बड़ा राज, बताया किस वजह से आये थे राजनीती में

Bhopal, Gautam Kumar :– मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी मंगलवार से राष्ट्रीय जल सम्मान (National Water Conference)शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री सीएम कमलनाथ ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। उद्धघाटन में अपने भाषण के दौरान उन्होंने वह वाक्या बताया जिसके वजह से वे राजनीती में आये थे। उन्होंने बताया कि पानी इसकी एक बड़ी वजह पानी रही थी।

इस वजह से राजनीती में आये
भोपाल में शुरू हुए राष्ट्रीय जल सम्मेलन का सीएम कमलनाथ ने उद्धाटन करने के बाद एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा, “मैं पानी के कारण ही राजनीति में आया हूं। मेरा राजनीतिक जीवन भी पानी से जुड़ा है। उन्होंने किस्सा सुनाया कि मेरा राजनीति में आने का ना तो कोई विचार था। ना ही कोई सोच थी। एक दिन मैं रात में सौंसर से पांढुर्ना जा रहा था। हमने देखा कि लोग रात में 10 बजे 3 घंटे से पानी के लिए पीपे लेकर रुके थे। जब हमने उनसे पूछा तो लोगों ने बताया कि गांव में पानी नहीं है। पानी की कमी के कारण उनके बेटों की शादी नहीं हो पा रही है। दूसरे गांवों के लोग अपनी बेटियां हमारे बेटों को नहीं देते। बस उसी दिन मैंने सोच लिया कि मैं चुनाव के मैदान में उतरूंगा।1979 में राजनीति के मैदान में आने का विचार किया. मैं सिर्फ और सिर्फ पानी के कारण ही राजनीति में आया।

वहीँ आपको बता दें कि सम्मेलन में पानी बाबा मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र सिंह सहित 30 राज्यों के जल विशेषज्ञ और पर्यावरणविद शामिल हो रहे हैं। राजेन्द्र सिंह ने “right to water” के लिए सीएम कमलनाथ को बधाई देते हुए कहा कि, “उन्होंने पानी के बारे में सोचा, जबकि दूसरे राज्यों ने इस बारे में विचार तक नहीं किया है।”

 

Exit mobile version