ब्रेकिंग न्यूज़: CM हेल्पलाइन परआया जवाब -हैंडपंप उखाड़ कर शिकायतकर्ता की सीने में गाड़ दो

क्या है मामला  ??

 

भिण्ड:

दरअसल यह मामला भिण्ड का हैं जहाँ एक शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की हैं की ग्राम पंचायत-राहवली बेहड़, ब्लाक-लहार,जिला- भिण्ड में हैंडपंप विगत पिछले 8 माह से लगा हुआ हैं, लेकिन इस हैंडपंप का पूरा समान नहीं डाला गया हैं
जिसमें में केवल बोर बस किया गया हैं ,जिससे समस्या हो रही हैं, हैंडपंप-आंगनबाड़ी केंद के पास ग्राम -राहवली बेहड़ के पास स्तिथ हैं ,आपको बता दे यह हैंडपंप पी एच ई विभाग द्वारा लगाया गया था.कृपया समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए ….

ये पूरी जानकारी शिकायत में शिकायकर्ता ने  CM हेल्पलाइन में लिखी …

लेकिन इस शिकायत का जवाब CM हेल्पलाइन में अजीबो-गरीब मिला 

 

हेल्पलाइन का जवाब आया-
कार्यपालन यंत्री के अनुसार  यह शिकायतकर्ता
पागल हैं, इसको मिर्गी के दौरे पड़ते है ,यह व्यक्ति अंड-संट बकता हैं,इसके पूरे परिवार को मिर्गी आती हैं, हैंडपंप ख़राब नहीं हैं इसका दिमाग़ ख़राब हैं पूरी पी एच ई महकमा जनता हैं मेरे हैंडपंप मेकेनिक को इस पागल ने कपड़े तक फाड़ दिया हैं |
अब वक़्त आ गया हैं कि चीनी युद्ध किया जाय जो गोरिल्ला नीति हैं, ” हैंडपंप उखाड़ कर शिकायत कर्ता की सीने में गाड़ दो “

Exit mobile version