ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

CM मान ने लिया संकल्प: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को बनाएंगे ‘drug free’ राज्य

पंजाब। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भगवंत सिंह मान एक राज्यस्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी जन्मजात नेतृत्व कर्ता हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकते, लेकिन जरूरी है कि लोगों की प्रतिभा को सही दिशा में ले जाया जाए जिसके लिए राज्य सरकार ठोस प्रयास कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब इन प्रयासों के कारण राज्य देश का नेतृत्व करेगा।

भगवंत मान ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब पंजाब देश का नेतृत्व करेगा और भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा. उन्होंने अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को ‘नशा मुक्त’ राज्य बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक ड्रग) के खिलाफ एक खाका तैयार किया है और इसे लोगों के सक्रिय समर्थन से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button