ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

सरकारी बस में महिला और कंडक्टर के बीच दे दनादन: सामने आया VIDEO

भोपाल। राजधानी भोपाल में सरकारी बसों में मारपीट के मामले अब आम होते जा रहे हैं। एक बार फिर राजधानी में BCLL की बस में एक महिला और कंडक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और थोड़ी ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला बजरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये था पूरा मामला
महिला खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर बस में बैठे सवारियों के टिकट चेक कर रही थी। जब कंडक्टर ने उसे टिकट चेकिंग करने से रोका तो वह विवाद करने लगी और फिटनेस रद्द करने की धमकी देते हुए परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया। और थोड़ी ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। महिला और कंडक्टर के बीच हुई मारपीट के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद ड्राइवर ने बीसीएलएल बस को थाने में खड़ा कर दिया। साथ ही महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button