मुरैना:- किसान आंदोलन पर उतारू और मंडी में चल रही हैं गोलियां, झड़प में एक किसान घायल

मुरैना:- किसान आंदोलन पर उतारू और मंडी में चल रही हैं गोलियां, झड़प में एक किसान घायल  

 

मुरैना में अनाज मंडी में दो पक्ष के किसानो के बीच भीषण झड़प हो गयी। यह झड़प मामूली नहीं थी। इस दौरान यहाँ एक पक्ष ने गोलियां चलाई। 
एक तरफ जहाँ देश में किसान आंदोलन पर उतारू हैं तो वहीं दूसरी तरफ मंडी में गोलियाँ चली हैं…बताते चलें कि मुरैना कृषि उपज मंडी में कल शाम बाजरे की तुलाई पर विवाद हुआ था,जिसमें एक पक्ष ने मंडी में सरे आम गोलियाँ दाग़ी.

इस पूरे मामले पर अब तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, पर अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। 

यह घटना पुलिस स्टेशन सराय चोल की सीमा के अंतर्गत हुई। बताया गया है कि घटना में एक किसान घायल हो गया।

किसान आंदोलन पर उतारू तो मंडी में चल रहीं हैं गोलियाँ. मुरैना कृषि उपज मंडी में कल शाम बाजरे की तुलाई पर हुआ विवाद ,जिसमें एक पक्ष ने मंडी में सरे आम गोलियाँ दाग़ी. तीन बाहुबलियों पर हुआ मामला दर्ज, कोई गिरफ़्तारी नहीं @ABPNews @CMMadhyaPradesh @DGP_MP @pankajjha_ @SanjayBragta pic.twitter.com/gd06JXTWxk

— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) November 30, 2020

“>http://

Exit mobile version