
मप्र :- आज हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा
भोपाल/ निकिता सिंह :- मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में होने वाले नगरिय निकाय चुनाव की घोषणा 13 मार्च को बताई जा रही है। अगर हालत ठीक रही . तो 13 मार्च यानी आज राज्य चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव की तारीख की घोषणा आज की जाएँगी।
सूत्रों के मुताबिक 12 मार्च को मुख्यमंत्री नागरोदय कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में नगर निकाय चुनाव की बड़ी सौगात देने जा रहे है. जो की सरकार का प्रिय चुनाव का तोहफा माना जाएंगे।
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में नगरिय निकाय चुनाव के 407 में से 307 का कार्यक्रम 25 सितंबर 2020 को समाप्त हो चुका है. हलाकि अभी भी 8 नगरीय निकाय का कार्यक्रम जनवरी -फरवरी 2021 में पूरा हो गया है. बता दे कि अभी भी 29 परिषदों में चुनाव होना अभी बाकी है. लेकिन 16 नगर निगम के चुनाव संपत्र भी कराये जायेंगे। इसकी संभावना पूरी है कि राज्य निर्वाचन आयोग 13 मार्च को इन चुनाव की घोषणा कर देंगे। और इसके साथ – साथ प्रदेश के बाकि नगरीय चुनाव में अचार सहिता लग जाएँगी. अचार सहिता लगने के बाद नामंकन जारी होगा। और 15 अप्रेल तक सारे चुनाव की प्रकिया पुरी हो जयेंगी।