2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

खुशखबरी: 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना वैक्सीन

खुशखबरी: 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना वैक्सीन

By: Anjali Kushwaha

मध्यप्रदेश: भारत में कोरोना वैक्सीन अभियान निरंतर जारी हैं. अभी तक 18 साल के आयु वर्ग तक के लिए कोरोना के टीके उपलब्ध हैं, लेकिन इस बीच बड़ी खुशखबरी ये है कि जल्द ही 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जायेगी. जानकारी के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अक्टूबर से कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा।
बता दें कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगने से पहले जो बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उन बच्चों की एक सूची तैयार की जाएगी और कोरोना टीकाकरण में इन्हीं बच्चों को पहले प्राथमिकता दी जायेगी। NTAGI के चीफ़, Dr.N.K. Arora के मुताबिक, “Zycov D वैक्सीन के roll out से पहले ये लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी।
ग़ौरतलब हैं की भारत में जनवरी 2021 से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था. इसके बाद 1 मई से, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू कर दिया गया हैं.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।